फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CTV cameras will be eight and a large gate at the entrance

आठ सीसीटीवी कैमरे और प्रवेश द्वार पर बनेंगे बड़े गेट 

Sun, 24 Apr 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Sun, 24 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर में बाल रोग विशेषज्ञ डा. एसके सिंह की दिन दहाड़े हुई हत्या को नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। अस्पताल में सुरक्षा की दृष्टि से प्रबंधन आठ नए सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। साथ ही अस्पताल के बाहर बड़े गेट भी बनाए जाने की योजना है। अस्पताल प्रबंधन एसएसपी को पत्र लिखकर दो कांस्टेबल तैनात करने की मांग की है।


अस्पताल में हर रोज सैकड़ों मरीज आते हैं, लेकिन पीआरडी जवानों के अलावा उनकी सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। पीएमएस डा.तारा आर्या ने अस्पताल में सुरक्षा की दृष्टि से चार सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। ये कैमरे एक्सरे रूम, इंडोर, इमरजेंसी और मुख्य वार्ड के भीतर हैं। प्रबंधन की मानें तो अस्पताल के तीनों प्रवेश द्वारों के अलावा ओपीडी, पैथोलॉजी, पंजीकरण कक्ष, प्राइवेट वार्ड और आपरेशन कक्ष के प्रवेश द्वार पर एक-एक सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

 ----------
- अस्पताल में न केवल डाक्टरों की बल्कि सभी की सुरक्षा जरूरी है। इस मुद्दे को अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। 
-डा.(कैप्टन) राजेश शाह, प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed