फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CTR to begin elephant census in summer

UK: सीटीआर अब गर्मियों में शुरू करेगा हाथी गणना, इससे पहले जुलाई में गिनती करने की योजना बनाई थी

Sat, 29 Nov 2025 10:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Updated Sat, 29 Nov 2025 10:47 AM IST
सार

सीटीआर अब अगले साल गर्मियोंं में हाथी गणना कराने की योजना बना रहा है। इससे पूर्व पार्क प्रशासन ने जुलाई में हाथियों की गिनती करने की कार्ययोजना बनाई थी। मानसून सीजन के चलते यह परवान नहीं चढ़ सकी थी।

विज्ञापन
CTR to begin elephant census in summer
हाथी

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) अब अगले साल गर्मियोंं में हाथी गणना कराने की योजना बना रहा है। इससे पूर्व पार्क प्रशासन ने जुलाई में हाथियों की गिनती करने की कार्ययोजना बनाई थी। मानसून सीजन के चलते यह परवान नहीं चढ़ सकी थी।

विज्ञापन

हर साल हाथियों का झुंड राजाजी नेशनल पार्क से सीटीआर होता हुआ नेपाल तक जाता है जिसे देखते हुए पार्क प्रशासन ने जुलाई में इनकी गिनती कराने का निर्णय लिया था मगर इसमें देरी के चलते इसे अंजाम नहीं दिया जा सका। अब हाथियों की गणना का कार्य मार्च में कराने की योजना है। सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि मार्च में हाथियों का झुंड सीटीआर में आसानी से दिखाई देता है। ऐसे में गणना का कार्य करना आसान होगा। गजराजों के सही आंकड़े भी पता करने में आसानी होगी। 

विज्ञापन


2020 में 1226 गजराज से सीटीआर में
सीटीआर से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2015 में 850 हाथी सीटीआर में थे। वर्ष 2020 में इनकी संख्या 1226 मिली। पार्क प्रशासन को आगामी गणना में हाथियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed