{"_id":"585583e14f1c1bf95164a286","slug":"ctr-dead-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीआर में तेंदुए की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीआर में तेंदुए की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
सीटीआर में मृत तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व के धनगढ़ी क्षेत्र में तेंदुए के शावक का शव मिलने से अधिकारियों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को नष्ट कर दिया। शनिवार सुबह कार्बेट टाइगर रिजर्व की धनगढ़ी बीट के धुलवा पूर्वी बीट कंपार्टमेंट संख्या 9 में वन आरक्षी संतोष सिंह व अन्य कर्मियों को गश्त के दौरान छोटा पनोद नाले में तेंदुए के शावक का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
शावक की उम्र 6 से 7 माह बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि शावक के सभी अंग सुरक्षित है। वहीं, पार्क के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि पिछले माह इसी क्षेत्र में मादा तेंदुए का शव मिला था। हो सकता है यह शावक उसी का रहा हो, क्योंकि इसका पेंट पूरी तरह से खाली था। भूख की वजह से इसकी मौत होना बताया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन