{"_id":"5e69380e8ebc3ef40e2af43e","slug":"ctr-banned-30-gypsies-for-a-week-ramnagar-news-hld376876586","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीआर ने 30 जिप्सियों को किया बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीआर ने 30 जिप्सियों को किया बैन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ढिकाला में पर्यटकों से भरी जिप्सी को बाघों के बेहद करीब ले जाने पर सीटीआर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। 30 जिप्सियों को एक सप्ताह के लिए ढिकाला में ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
नौ मार्च यानी सोमवार को पर्यटकों को बाघ दिखाने की होड़ में ढिकाला के चौड़ में ड्राइवर जिप्सी को बाघ के बेहद करीब ले गए, जो नियम के खिलाफ है। इस घटना के बाद ढिकाला के रेंजर सुदर्शन ध्यानी ने रिपोर्ट सीटीआर निदेशक राहुल को भेजी। सीटीआर निदेशक ने बताया कि लिखित शिकायत पर 25 से 30 जिप्सियों को बैन कर दिया गया है।
इनमें से 25 जिप्सियों की पहचान कर ली गई, जबकि पांच जिप्सियां पहचान में नहीं आ रही हैं। सीटीआर प्रशासन ने एक जिप्सी को दस दिन के लिए बैन किया है, जबकि अन्य जिप्सियों को एक सप्ताह के लिए बैन कर दिया है। निदेशक ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।