फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowd of tourists surges in Nainital

Nainital News: नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Sun, 30 Aug 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 30 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Crowd of tourists surges in Nainital
नैनीताल। नेपाल त्रासदी और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हुए हालिया सड़क हादसों की खबरों के बीते कुछ दिनों से सुस्त पड़े नैनीताल के पर्यटन कारोबार को शनिवार को बड़ी राहत मिली है। सप्ताहांत में अचानक पर्यटकों की भारी आमद से पूरी पर्यटन नगरी गुलजार हो उठी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य मैदानी राज्यों के वाहनों की भारी एंट्री से नैनीताल पैक हो गया। सैलानियों के इस अचानक बढ़े दबाव के कारण शहर के मुख्य मार्गों में जाम की स्थिति भी बनी। इस भीड़ से पिछले कुछ दिनों से मंदी की मार झेल रहे होटल, रेस्टोरेंट और बोटिंग व्यवसायियों को राहत मिली। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि नैनीताल के सभी संपर्क मार्ग पूरी तरह ठीक हैं और नगर में कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

शुरुआती मंदी के बाद शनिवार को पर्यटकों की आमद में काफी सुधार हुआ है और पर्यटन स्थल गुलजार दिखे हैं। हम पर्यटकों को आश्वस्त कर रहे हैं कि नैनीताल पूरी तरह सुरक्षित है और यहां कोई खतरा नहीं है - राजकुमार गुप्ता, होटल कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसों की खबरों से पैदा हुआ भ्रम अब दूर हो रहा है। शनिवार को काफी संख्या में सैलानी पहुंचे जिससे बाजार गुलजार हो गए हैं। पर्यटकों के स्वागत के लिए नैनीताल पूरी तरह सुरक्षित और तैयार है। - दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन नैनीताल

पुलिस ने खैरना में रोके भारी वाहन
गरमपानी (नैनीताल)। सप्ताहांत के चलते शनिवार को कैंची धाम में वाहनों का दबाव देखते हुए खैरना चौकी पुलिस ने भारी वाहनों को खैरना सड़क और अल्मोड़ा सड़क किनारे रोके रखा। खैरना चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते सड़क पर यातायात व्यवस्था के लिए भारी वाहन रोके गए थे। शाम चार बजे बाद सड़क में यातायात सामान्य होने पर बारी-बारी से भारी वाहनों को हल्द्वानी की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed