फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowd of tourists gathered, shuttle service became a support

Nainital News: पर्यटकाें की उमड़ी भीड़, शटल सेवा बनी सहारा

Mon, 02 Jun 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 02 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Crowd of tourists gathered, shuttle service became a support
नैनीताल। नैनीताल में पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को शहर के पर्यटन स्थलों पर चहल-पहल देखने को मिली। शहर में पार्किंग स्थल फुल होने पर पुलिस ने वाहनों को रूसी बाईपास पर रोका और शटल सेवा से पर्यटकों को नैनीताल भेजा।
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने पर सैलानियों ने हिल स्टेशनों की ओर रुख शुरू कर दिया है। रविवार को शहर में पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन स्थल गुलजार रहे। नैनीताल व आसपास के पर्यटन स्थल चिड़ियाघर, केव गार्डन, स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, वाटर फॉल, बॉटनिकल गार्डन समेत अन्य स्थलों पर दिनभर सैलानी नजर आए।
विज्ञापन

सुबह से वाहनों की संख्या बढ़ने पर दोपहर तक शहर की सभी पार्किंग फुल हो गईं। इसके चलते मॉलरोड, मस्जिद तिराहा व रिक्शा स्टैंड के पास जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शहर की पार्किंग फुल होने पर पुलिस ने रूसी बाईपास पर सैलानियों के वाहनों को रोका और सिर्फ उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया जिनकी नैनीताल के होटल, होम स्टे में अग्रिम बुकिंग थी और वहां पार्किंग की सुविधा उपलब्ध थी। यहां से अन्य सैलानी शटल से नैनीताल भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed