फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowd of Tourist in Nainital

वीकेंड पर सैलानियों से नैनीताल गुलजार, पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले।

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Crowd of Tourist in Nainital
नैनीताल में रविवार को नैनीझील में नौकायन करते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। ईद के बाद से नैनीताल में लगातार सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते रविवार को भी नैनीताल सैलानियों से गुलजार रहा। सैलानियों की बढ़ी आमद को देख पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। वहीं शहर में पार्किंग फुल होने के बाद तीन घंटे के लिए रूसी बाईपास पर पर्यटकों के वाहनों को रोकना पड़ा।
विज्ञापन

नैनीताल में लगातार सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। सुबह से शाम तक नैनीताल के हर पर्यटन स्थल पर पर्यटकों का तांता लग रहा है। इधर, शनिवार को वीकेंड पर भी हजारों की संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचे। इसके चलते पूरे दिन मॉलरोड, पंत पार्क, चाट बाजार, बड़ा बाजार में पर्यटकों की चहलकदमी दिखाई दी। दोपहर दो बजे नैनीताल में पार्किंग स्थल फुल होने के बाद तीन घंटे के लिए रूसी बाईपास पर पर्यटकों के वाहन रोकने पड़े। शाम पांच बजे यातायात व्यवस्था सामान्य होने के बाद रूसी बाईपास से वाहनों का संचालन सुचारु हो सका। वहीं पूरे दिन झील में एक हजार से ज्यादा लोगों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। पर्यटकों की चहल पहल देख पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हुए नजर आए।
विज्ञापन

1722 पर्यटकों ने देखा चिड़ियाघर
नैनीताल। नैनीताल का चिड़ियाघर भी पर्यटकों को लुभा रहा है। 1722 पर्यटकों ने चिड़ियाघर की सैर कर जानवरों को देखा। इसके अलावा वाटर फॉल में 790, केव गार्डन में 500, बॉटनीकल गार्डन में 260 व रोप वे में 978 सैलानियों ने आवाजाही की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार
नैनीताल। रविवार को नैनीताल में सैलानियों की भीड़भाड़ को चलते शाम को घर वापसी के लिए रोडवेज बसस्टेशन पर भीड़ उमड़ पड़ी। रोडवेज बसों की कमी के चलते सैैलानियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसका फायदा टैक्सी चालकों ने उठाया। इधर, टैक्सी वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान तय होने के बाद भी टैक्सी चालक मनमाने तरीके से कहीं भी वाहन पार्क कर सवारियां भर रहे हैं। कई टैक्सी चालक रोडवेज स्टेशन पर टैक्सी पार्क कर सवारियां भरते नजर आए तो कई टैक्सी चालक मॉल रोड में वाहन पार्क कर सवारियां भर रहे थे। कहीं भी पुलिस नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed