फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowd of students gathered for admission in new college

नए कॉलेज में प्रवेश के लिए उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Crowd of students gathered for admission in new college
हल्द्वानी। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर के लिए मंगलवार को किशनपुर गौलापार में भारी भीड़ उमड़ी। 65 विद्यार्थियों के प्रवेश किए गए। अब तक यहां 205 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। प्रवेश कराने के लिए प्राचार्य के अकेले पड़ जाने से काफी दिक्कत हो रही है। महाविद्यालय को अतिरिक्त स्टाफ भी नहीं दिया गया है। प्राचार्य ने निदेशालय और एमबीपीजी कॉलेज प्रशासन से प्रवेश कराने के लिए अतिरिक्त स्टाफ देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ बढ़ने से व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मात्र दो कर्मचारियों के भरोसे प्रवेश किए जा रहे हैं जिस वजह से प्रवेश की गति तेज नहीं हो पा रही है। अतिरिक्त स्टाफ मिलता तो कम से कम तीन काउंटर लगाकर प्रवेश दिए जाते और जल्द प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाती। उन्होंने कहा कि स्टाफ के लिए निदेशालय और एमबीपीजी कॉलेज प्रशासन से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

100 अधिक प्रवेश आवेदन लंबित, आज नहीं लिए जाएंगे प्रवेश आवेदन
हल्द्वानी। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बुधवार 17 नवंबर को महाविद्यालय में नए छात्र-छात्राओं को प्रवेश आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। महाविद्यालय में 100 से अधिक आवेदन पत्र जमा हुए हैं। बुधवार को शेष बचे आवेदन पत्रों पर प्रवेश प्रक्रिया अपनाते हुए उनका निस्तारण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं के प्रवेश लेने की प्रक्रिया फिर शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी ने किया शुद्धि बुद्धि हवन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सभी विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के लिए सीट बढ़ाने और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के दोषियों को दंडित कर सीओ को बर्खास्त करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का धरना जारी रहा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सरकार और कॉलेज प्रशासन की शुद्धि बुद्धि के लिए धरना स्थल पर हवन भी किया। हवन करने वालों में एबीवीपी के प्रांत सह संगठन मंत्री विक्रम फर्सवाण, जिला संयोजक देवेंद्र बिष्ट, कॉलेज अध्यक्ष कौशल बिरखानी, कॉलेज मंत्री गौरव संमल, सूरज रमोला, रश्मि लमगड़िया, करन बिष्ट, भास्कर बिष्ट, अभिषेक गोस्वामी, काजल, भावना आदि थे। हवन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष पहुंचकर प्राचार्य प्रो. बीआर पंत को हवन संपन्न होने का प्रसाद दिया। इधर, अन्य छात्र संगठनों से जुड़े छात्रनेता कार्तिक दरम्वाल और जीवन जोशी ने प्राचार्य से मुलाकात कर पहले आओ, पहले आओ, पहले पाओ के तहत पूर्व में किए गए प्रवेश को यथावत रखने और महाविद्यालय में आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने की मांग की।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बंद कराई प्रवेश प्रक्रिया
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में चौथी मेरिट लिस्ट जारी होने के बावजूद मंगलवार को एक भी प्रवेश नहीं हो सका। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रवेश समिति कार्यालय समेत सभी प्रवेश काउंटर बंद करा दिए। छात्रों का कहना था कि जब एबीवीपी सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की मांग को लेकर धरने पर बैठा है ऐसी स्थिति में प्रवेश प्रक्रिया जारी रखना कतई उचित नहीं है।

हल्द्वानी गौलापार किशनपुर में बने नए महाविद्यालय में दाखिलें के लिए उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड

हल्द्वानी गौलापार किशनपुर में बने नए महाविद्यालय में दाखिलें के लिए उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed