फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowd gathered in the market for Diwali shopping

दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the market for Diwali shopping
हल्द्वानी। दीपावली के मद्देनजर बुधवार को हल्द्वानी का बाजार गुलजार रहा। सभी प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ रही। लोगों ने दीपावली की पूजन सामग्री के अलावा सजावटी सामानों की खरीदारी की। लोगों ने खीले- खिलौने, बताशे, कलेंडर, फूलमाला, दीये, मोमबत्ती के अलावा मिठाई, फल और ड्राईफ्रूट खरीदे।
विज्ञापन

कारखाना बाजार, सदर बाजार, मीरा मार्ग, साहूकारा लाइन, पटेल चौक, बर्तन बाजार, रेलवे बाजार, मंगलपड़ाव, कालाढूंगी रोड के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मुखानी, कुसुमखेड़ा, कठघरिया, देवलचौड़, पंचायतघर, तल्ली हल्द्वानी आदि स्थानों पर दीपावली त्योहार से संबंधित दुकानें सजी थीं।
विज्ञापन

लक्ष्मी गणेश और कुबेर की खूब बिकी मूर्तियां
हल्द्वानी। दीपावली पर माता लक्ष्मी के साथ ही गणेश जी और कुबेर की खूब खरीदारी हुई। मूर्ति विक्रेता राजीव अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों की काफी डिमांड रही। ग्रीन सिटी सराफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन के महामंत्री घनश्याम रस्तोगी ने बताया कि चांदी की मूर्तियों की भी खूब बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलों के बढ़ गए रेट
हल्द्वानी। दीपावली के पूजन के लिए बुधवार को मंगलपड़ाव बाजार में फूलों की खूब बिक्री हुई। फूल विक्रेताओं के अनुसार गेंदा फूल की माला 30 रुपये से लेकर 80 रुपये तक बिकी। कमल, गेंदा, गुलाब के फूलों की बिक्री भी हुई।

-
ड्राई फ्रूट और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़
हल्द्वानी। वैसे तो धनतेरस के दिन मिठाई की खूब बिक्री हुई थी लेकिन दीपावली से एक दिन पहले भी मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की खूब भीड़ दिखाई दी। इसके साथ ही लोग ड्राई फ्रूट भी खरीदते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed