{"_id":"5911f7ee4f1c1bad2485126f","slug":"vehicles-were-brought-to-kashipur-to-replace-the-number-plate","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर प्लेट बदलकर काशीपुर में बेचने लाए थे वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंबर प्लेट बदलकर काशीपुर में बेचने लाए थे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Vehicles were brought to Kashipur to replace the number plate
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शहर से हुई वाहन चोरी का खुलासा करते हुए दो वाहनों के साथ दो चोरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मुख्य अभियुक्त के साथ एक कैंटर को बरामद करने में जुटी हुई है।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि 21 मार्च की रात डिग्री कॉलेज के सामने से कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 0511, तीन अप्रैल की रात ऊंटपड़ाव से पिकअप संख्या यूके 04 सीए 8069 और तीसरी घटना में रानीखेत रोड पीडब्ल्यूडी के पास से कैंटर संख्या यूके 04 सीए 4853 चोरी हो गया था।
इनकी बरामदगी के लिए थाना रामनगर और एसओजी की टीमों को लगाया गया था। मंगलवार को पुलिस टीम ने काशीपुर ढेला पुल के पास से फरमान कुरैशी निवासी नई बस्ती फररास थाना घिरौर जिला मैनपुरी, साबिर खान निवासी मोहल्ला फोतपुरी कस्बा और थाना जसराना को मय पिकअप संख्या यूके 04 सीए 8069 के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इनकी निशानदेही पर कैंटर संख्या यूके 04 सीए 4853 को रिलांयस पेट्रोल पंप, ठाकुरद्वारा रोड से बरामद किया गया। दोनों अभियुक्त तीन अप्रैल की रात रामनगर से अपने साथियों शाहिद, प्रशांत और छविराम उर्फ सोनू के साथ मिलकर ऊंटपड़ाव से पिकअप संख्या यूके 04 सीए 8069 और रानीखेेत रोड पीडब्ल्यूडी के पास से कैंटर संख्या यूके 04 सीए 4853 को चोरी करके ले गए थे।
इन्होंने पिकअप में यूूपी 83 बीटी 1039 और कैंटर में यूपी 24 डी 4107 नंबर प्लेट लगा दी थी। इसके बाद वह काशीपुर में किसी व्यक्ति को गाड़ियों की पहचान छुपाकर बेचने के लिए लाए थे। इस गैंग के एक सदस्य छविराम उर्फ सोनू कुमार दिवाकर निवासी मोहल्ला कूचा कस्बा, थाना जसराना फिरोजाबाद यूपी को 15 अप्रैल को पिकअप में रखे परचून के माल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पूछताछ पर दोनो अभियुक्तों ने बताया गया कि वह गैंग लीडर शाहिद निवासी चंदन होला दिल्ली के लिए काम करते हैं तथा उसी के साथ वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते है। अभियुक्त फरमान एवं शाबिर ने अपने जुर्म कबूलते हुए बताया कि 21 मार्च को रामनगर से चोरी हुआ कैंटर और तीन अप्रैल को पिकअप, कैंटर उन्हीं के गैंग ने रामनगर आकर चोरी किया और ले गए।
21 मार्च को डिग्री कॉलेज के सामने से चोरी किया कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 0511 अभी गैंग लीडर शाहिद के पास ही है। शाहिद कब कहां रहता है इसकी जानकारी किसी को नहीं रहती है। जिस दिन चोरी करनी होती है वह किसी नए नंबर से फोन कर बुला लेता हैं फिर उसके बाद सभी साथ में मिलकर गाड़ी चोरी कर लेते हैं।
पुलिस टीम को मिले इनाम
वाहन चोर गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को इनाम मिले हैं। डीआईजी ने पांच हजार, एसएसपी ने 2500 और पिकअप मालिक धन सिंह ने 11 हजार रुपये पुलिस टीम को देने की घोषणा की। इस टीम में कोतवाल विक्रम सिंह राठौर, एसआई विपिन चंद्र जोशी, राहुल राठी, नसीम अहमद, भूपेंद्र सिंह, आरिफ अली, लखविंदर सिंह, किशन चंद शर्मा, दिनेश पंत, सत्येंद्र गंगोला थे।
सरगना शाहिद का लंबा आपराधिक इतिहास है
अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक बड़ेे गैंग के मुख्य अभियुक्त शाहिद का लंबा आपराधिक इतिहास है। इस पर दिल्ली, फिरोजाबाद में 60 से अधिक मुकदमे दर्ज होने के साथ ही दिल्ली में ये वांछित अभियुक्त है। इसकी तलाश यूपी और दिल्ली की पुलिस भी कर रही है।