फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two bikes crash, the death of young RBI

दो बाइकों में टक्कर, आरबीआई जवान की मौत

Mon, 27 Jul 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर। Updated Mon, 27 Jul 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन

बैलपड़ाव आशा निकेतन स्कूल के समीप रविवार रात दो बाइकों की टक्कर में आरबीआई जवान की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में फालोवर सहित दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


 हादसे की सूचना मिलने पर आरबीआई के कमांडेंट ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।  पुलिस दोनों बाइक को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बैलपड़ाव स्थित आरबीआई का जवान दिनेश सिंह नेगी (34) हल्द्वानी मंडी ड्यूटी में तैनात थे। रविवार की रात वह डाक लेकर  फालोवर देवीदत्त द्विवेदी के साथ बाइक से यूनिट जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं यूनिट के सिपाही मोहन सिंह का बेटा जितेंद्र सिंह बिष्ट बाइक से विपरीत दिशा की तरफ आ रहा था। आशा निकेतन स्कूल के समीप तेज रफ्तार दोनों की बाइक में टक्कर हो गई।

 दोनों बाइक सवार गिर कर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बैलपड़ाव चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस को मौका मुआयने के बाद पता चला कि सिपाही दिनेश सिंह नेगी की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों घायलों फालोवर देवीदत्त और सिपाही के पुत्र जितेंद्र सिंह बिष्ट का रामनगर स्थित चिकित्सालय में इलाज कराया।


डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर  दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरबीआई जवान के शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।

 पुलिस का कहना था कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। इधर आरबीआई के कमांडेंट अशोक भट्ट का कहना है कि दिनेश का परिवार यूनिट परिसर में रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed