{"_id":"f4be4abb4bb15546f304eed089d68939","slug":"thief-in-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते टेंपो से एलईडी उड़ाया, बेरिकेडिंग से टकराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलते टेंपो से एलईडी उड़ाया, बेरिकेडिंग से टकराए
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Sun, 29 Mar 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरे बाजार चलते टेंपो से एलईडी पार कर भाग रहे बाइक सवार दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनकी बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि बेरिकेडिंग से टकराकर गिर गए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एलईडी बरामद कर बाइक को कब्जे में ले लिया। दोनों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
पीरूमदारा चौकी पुलिस इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि अतुल इलेक्ट्रानिक्स के शहर में दो शोरूम हैं। ये अपने भवानीगंज स्थित गोदाम से टेंपो में टीवी, फ्रिज ला रहे थे। पुरानी तहसील चौक शोरूम में कुछ समान उतारकर दूसरे शोरूम जा रहे थे। तभी सुभाष चौक के पास बाइक सवार दो चोरों में से एक ने चलते टेंपो से एक एलईडी निकाल ली और फरार हो गए। मामला संदिग्ध देख एक व्यापारी पुत्र ने शोरूम स्वामी अतुल को इसकी जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने शहर की नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस बीच पीरूमदारा सती मंदिर के पास पुलिस ने चेकिंग के लिए बेरिकेडिंग लगाया था, तभी यह दोनों रामनगर की ओर से 120 की रफ्तार में बाइक (यूपी 22जे/7786) पर जा रहे थे। पुलिस को देख घबराहट में इनकी बाइक बेरिकेडिंग से टकरा गई और दोनों जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को एलईडी के साथ दबोच लिया। पुलिस ने रफीक पुत्र शरीफ निवासी गली नंबर-8 करोला थाना कटघर मुरादाबाद, अतीक पुत्र शकील ग्राम चकस्वार रामपुर को गिरफ्तार कर उनकी बाइक कब्जे में ले ली। एसआई भट्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 411 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन्होंने 2014 में थाना गंज मुरादाबाद में सर्राफा व्यवसायी से लूट करने के साथ ही रामनगर, कालाढूंगी और हल्द्वानी में भी कई चोरियां की हैं, जिनके आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।