{"_id":"9b7901ed60a9fd432b61323bec65672f","slug":"theft-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी की दो दुकानों में चोरों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी की दो दुकानों में चोरों का धावा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 18 Feb 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
मुरारीनगर निवासी जगदीश बिनवाल की मंडी के दुकान संख्या बी-33 स्थित सब्जी आढ़ती कार्यालय का सोमवार रात ताला तोड़कर चोरों ने एलसीडी, लैपटॉप और 35 हजार रुपए नगदी चोरी कर ली, लेकिन कार्यालय के नीचे सो रहे नौकर और ठेला चालक को पता भी नहीं चला।
विज्ञापन
सुबह नींद टूटने पर नौकर ने घटना से अपने मालिक को अवगत कराया। कौशांबी (यूपी) निवासी आढ़ती के नौकर तीरथलाल को मौके से चोरों का एक चाकू मिला है। आढ़ती का कहना था कि चोरों ने तिवाड़ी फ्रूट एजेंसी का ताला तोड़कर बर्तन चुराने का भी प्रयास किया, लेकिन वहां सो रहे मजदूरों की नींद टूट गई, इस पर चोर मजदूरों को धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
दूध चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, पुलिस ने छोड़ा
चौकी से कुछ दूरी पर मजदूरों ने मंगलवार सुबह दूध चुरा रहे दो चोरों को पकड़कर पीटा और घायल होने पर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। व्यवसायी और मजदूरों का कहना था कि दोनों ने ही रात में आढ़त में घुसकर चोरी की है। पुलिस का कहना था कि वह घायलों को चौकी में नहीं रख सकते हैं। चौकी प्रभारी संजय पाठक का कहना है कि छानबीन से पता चला है कि रात में चोरी करने वाले चोर सुबह मंडी में टहलने की हिम्मत नहीं करेंगे, लिहाजा उन्हें छोड़ दिया है।
विज्ञापन