{"_id":"018479d480dda63f3924a529aca68475","slug":"the-woman-raped-by-neighbor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने धमकाकर किया महिला से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने धमकाकर किया महिला से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 22 Apr 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौलापार में पड़ोसी ने मानसिक रूप से कमजोर महिला से धमकाकर रेप कर दिया। गर्भ ठहरने पर छह माह बाद पति को इसकी जानकारी हुई। इस पर पति ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए चोरगलिया थाने में तहरीर दी। 22 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर ग्रामीणों ने एसपी सिटी की गैरमौजूदगी में कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। वे मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
गौलापार निवासी पति ने आरोप लगाया कि उसकी मानसिक रूप से कमजोर पत्नी (40) को पड़ोसी छह माह पहले डरा धमकाकर ले गया था और जबरदस्ती बलात्कार किया। छह माह का गर्भ होने पर उसकी पत्नी ने बताया कि पड़ोसी ने उसके साथ बलात्कार किया था। पति का कहना है कि उसने नसबंदी कराई है और वह एक होटल में काम करता है। पति ने अपना मेडिकल चेकअप कराने के बाद चोरगलिया थाने में पत्नी के बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि गर्भपात कराने और मामला रफा-दफा करने के लिए उन पर दबाव बनाए जाने लगा, लेकिन पति ने गर्भपात नहीं होने दिया। पीड़िता को राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुकदमा दर्ज नहीं होने की शिकायत मिलने पर समाजसेवी हेमंत गौनिया मंगलवार को ग्रामीणों को लेकर एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे। एसपी सिटी की गैर मौजूदगी में उन्होंने प्रदर्शन पर प्रार्थनापत्र कार्यालय में दिया। इस दौरान खेमा भैसोड़ा, पार्वती बिष्ट, पार्वती रसौनी, गोविंद नेगी, दीपा, तारा आदि थे।
विज्ञापन