फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The prisoner's death knell is still unsolved

बंदी की मौत की गुत्थी तो अभी अनसुलझी है

Mon, 15 May 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
The prisoner's death knell is still unsolved
accident - फोटो : graphic

उपकारागार परिसर में ट्रक से कुचलकर बंदी की मौत कैसे हुई इस सवाल को भले ही प्रशासन और पुलिस के अफसर गंभीरता से नहीं ले रहे हैं मगर इसने जेल प्रशासन की लापरवाही की पोल जरूर खोल दी है। इस घटना से बंदियों की सुरक्षा के आधे अधूरे इंतजाम और अफसरों की बेरुखी साफ झलकती है।

विज्ञापन


रविवार को वीडियो रिकार्डिंग के बीच दो डॉक्टरों ने बंदी के शव का पोस्टमार्टम किया। इससे पता चला है कि जेल में बंदी की मौत सीने में लगी चोट के चलते हुई है। हल्द्वानी उपकारागार परिसर में शनिवार सुबह साढ़े दस बजे ट्रक एचआर 37ए 4040 की टक्कर से खटीमा के चारूबेटा निवासी बंदी दीनदयाल (40) की मौत हो गई थी। आनन-फानन में बंदीरक्षक उसे लेकर सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचे लेकिन उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जेलर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक ओम प्रकाश निवासी सिसौना खजूरिया (रामपुर) को गिरफ्तार कर लिया। नायब तहसीलदार प्रहलाद राम की देखरेख में शव का पंचायतनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. दिलीप वार्ष्णेय और दीपक कुमार अटल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पता चला है कि बंदी को सीने में ही गंभीर चोट लगी थी। शरीर के अन्य भाग क्षतिग्रस्त नहीं थे। कयास लगाया जा रहा है कि उसकी मौत टक्कर लगने से हुई है। तेज टक्कर से सीने की हड्डियां क्षतिग्रस्त हुई है। 

जांच हीरानगर चौकी प्रभारी को

इस मामले की विवेचना हीरानगर चौकी प्रभारी प्रताप नगरकोटी को दी गई है। उनका कहना है कि विवेचना के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उधर, एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि पूछताछ के बाद ट्रक ड्राइवर ओम प्रकाश को थाने से ही जमानत के बाद छोड़ दिया गया है।


उनका कहना है कि इस मामले में पुलिस विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाएगी। जानकारी हासिल करेगी कि कैदी किन हालातों में ट्रक के पास आया था। इस मामले में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed