{"_id":"f98f140acdce3f7c139c7acac6d5ee86","slug":"teenager-burnt-to-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी किशोरी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसी किशोरी की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
झुलसी किशोरी की सुशीला तिवारी अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार मुरादाबाद जिले के केड़ा काठ गांव निवासी शब्बन की पुत्री रजिया (15) चार दिसंबर को खाना बनाते समय घर में आग से झुलस गई।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन