{"_id":"3b1babafd51de208c335884d7bb23fcc","slug":"seas-tempo-gas-kit-fitted-10-12-invoice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस किट लगे 10 टेंपो सीज, 12 का चालान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस किट लगे 10 टेंपो सीज, 12 का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी/हल्दूचौड़
Updated Thu, 26 Feb 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को गैस किट लगे वाहनों के खिलाफ लालकुआं और कालाढूंगी रोड पर अभियान चलाया, इसमें 10 टेंपो को गैस किट लगे होने पर सीज किया गया है। 12 टेंपो का लाइसेंस, किराया सूची आदि प्रदर्शित नहीं करने पर चालान किया गया है।
विज्ञापन
वाहनों में अवैध रूप से गैस किट लगाकर चलाने की लंबे समय से शिकायत बनी हुई थी। इसके बाद पुलिस, परिवहन विभाग की टीम ने एआरटीओ डा. गुरदेव सिंह और सीओ बचन सिंह राणा के साथ संयुक्त अभियान चलाया। एआरटीओ सिंह ने बताया कि दूसरी टीम ने परिवहन अधिकारी विजय आर्य के निर्देशन में कालाढूंगी रोड पर चेकिंग की। टीमों की कार्रवाई में कुल 40 वाहनों का चालान और 14 वाहन सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
10 टेंपो के अलावा तीन ट्रकों का पेपर प्रस्तुत नहीं करने और एक पीएनएस स्कूल की बस का फिटनेस फेल होने में बंद किया गया है। 19 ट्रकों और पांच टैक्सी का ओवर लोडिंग, 12 टेंपो, चार बसों को प्रेशर हार्न आदि लगाने के अपराध में चालान किया गया है। आरटीओ एसके सिंह ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा। दूरस्थ क्षेत्रों में भी चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन