{"_id":"aedfe4076ced4fb6d3be276ca9b4a804","slug":"scramble-among-eunuchs-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों के बीच हाथापाई, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किन्नरों के बीच हाथापाई, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Sun, 26 Jul 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन नंबर दस आजाद नगर में शुक्रवार रात रुद्रपुर के किन्नरों के आने पर स्थानीय किन्नरों से हाथापाई हो गई। क्षेत्र में हंगामा होने पर क्षेत्रीय लोगों ने एक किन्नर को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य तीन मौके से फरार हो गए। आरोप है कि रुद्रपुर के किन्नर यहां टोटका करने आए हैं। समझौता होने पर पुलिस ने पकड़े गए किन्नर को छोड़ दिया।
विज्ञापन
लाइन नंबर दस निवासी शालू के घर रुद्रपुर से चार किन्नर आए। इंदिरा नगर के किन्नरों का कहना था कि रुद्रपुर के किन्नर हांडी लेकर टोटका करने के लिए आए हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। क्षेत्र में हंगामा होने पर काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
स्थिति गंभीर होता देख एक किन्नर को छोड़कर तीन मौके से फरार हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने रुद्रपुर के किन्नर को पीटकर बनभूलपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। इस बारे में किन्नर शालू ने बताया कि रुद्रपुर के किन्नर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
वह अन्य लोगों के बहकावे में यहां आ गई थी। माफी मांगने पर इंदिरा नगर के किन्नरों ने उसे छोड़ने का अनुरोध किया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि लिखित माफीनामा लेने के बाद पुलिस ने रुद्रपुर के किन्नर को छोड़ दिया है।