फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Raees Ansari arrested

चेकिंग में पकड़ा गया सफात हत्याकांड का आरोपी

Sat, 28 Feb 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 28 Feb 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Raees Ansari arrested

मंगलपड़ाव पुुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार दोपहर समता आश्रम गली के सामने सफात हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस ने नाइन एमएम की पिस्टल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी वसीम कालिया गैंग से जुड़ा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आशंका है कि वह किसी बड़ी वारदात को करने जा रहा था।

विज्ञापन


एसएसपी सेंथिल अबुदई के निर्देश पर मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी ललित जोशी, मनवर सिंह, फिरोज खान और संजीव कुमार शुक्रवार दोपहर समता आश्रम गली के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बाइक पर आ रहे आरोपी की तलाशी ली तो उसकी कमर में नाइन एमएम पिस्टल मिली। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रईस अंसारी उर्फ बबलू गफूरबस्ती वार्ड नंबर 24 का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रईस 2007 में हुए चर्चित सफात हत्याकांड में अपने परिवार के साथ जेल गया था, जो जमानत पर छूट गया। इसके बाद 2013 में गिरोहबंदी, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमले के मुकदमे के चलते सफात हत्याकांड के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपरी अदालत में याचिका दायर करने पर उसे 2014 में हरिद्वार जेल से जमानत पर छूट गया। इसके बाद उसने पिस्टल खरीदा। पूछताछ से पता चला कि रईस अंसारी की हरिद्वार जेल में बंदी के दौरान काशीपुर के शातिर बदमाश वसीम कालिया से नजदीकियां बढ़ गई थी। बाहर आने के बाद रईस 2010 के हल्द्वानी के चर्चित उदय प्रकाश हत्याकांड के आरोपियों प्रकाश पांडेय उर्फ छोटा पीपी, लक्ष्मण थापा से मिलने जेल में जाता रहता था। वर्तमान में रईस पर हत्या सहित छह मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed