फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nepal is being sold by stealing Haldwani's bike

हल्द्वानी की बाइक चुराकर बेची जा रही हैं नेपाल

Tue, 01 Aug 2017 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Tue, 01 Aug 2017 03:00 AM IST
विज्ञापन
Nepal is being sold by stealing Haldwani's bike
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

शहर से बाइक चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। यहां की बाइक नेपाल में बेची जा रही हैं। सोमवार को पुलिस ने दो को पकड़ा तो गैंग का पता चला। गैंग के सदस्य शनिवार को ही बाइक चुराने आते थे और अन्य दिन अलग-अलग जगह चोरी की वारदातें करते थे। बाइक चोरी के लिए शनि बाजार उनका टारगेट रहता था।

विज्ञापन


यह गिरोह अब तक हल्द्वानी से चार बाइक सात-सात हजार रुपये में नेपाल में बेच चुका है। कोतवाल केआर पांडे के अनुसार टीपीनगर चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी और मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार रविवार की रात एफटीआई तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोककर कागज मांगे तो वे इधर-उधर की बातें करने लगे। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि जिस बाइक यूपी21 एएस 7766 से वे जा रहे थे वह भी चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने अपना नाम ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता निवासी मलकीत सिंह और सितारगंज के रसोइयापुर निवासी मुख्तयार सिंह बताया। पुलिस का कहना है कि दोनों रिश्तेदार हैं। पुलिस इनके गैंग के अन्य सदस्यों का भी पता लगा रही है। दोनों ने बताया कि वे शनि बाजार सहित शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों को टारगेट करते थे। गिरोह ने ऊधमसिंह नगर से कई बाइक चुराई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed