{"_id":"582377364f1c1bc932b391c0","slug":"interstate-auto-lifters-gang-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं (नैनीताल)।
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
bikes
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पांच बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन
कोतवाल उमेद सिंह दानू के नेतृत्व में पुलिस ने बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में ग्राम बरौर निवासी सलमान के घर से पांच बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से सलमान और उसके साथी भीमसेन को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह का तीसरा सदस्य भनक लगने पर फरार हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि फरार करन पुत्र तुलाराम गैंग कर सरगना है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भीमसेन हल्दूचौड़ में चाइनीज फूूड का ठेला लगाता है।
पुलिस के मुताबिक बरामद बाइकों में से तीन बाइकें कोतवाली क्षेत्र की हैं, अन्य दो बाइकों के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग के सदस्य हैं। इधर सीओ लोकजीत सिंह ने कहा कि गैंग का सरगना भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
कहा कि चुराई गई बाइकों को गिरोह के सदस्य यूपी और नेपाल में बेचते थे। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, सुखपाल सिंह सुख्खा, देवनाथ गोस्वामी, चंद्रशेखर जोशी, तालिब हुसैन, मलखान सिंह, दीपक कुमार शामिल थे।