{"_id":"0e4e6f0c75388e65ca8be075411a6716","slug":"in-the-accident-was-negligent-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" लापरवाही में हो गया हादसा, छह घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाही में हो गया हादसा, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
Updated Sat, 17 Oct 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार जरा सी लापरवाही के चलते मुख्य मार्ग से 50 फीट नीच खाई में जा गिरी। हादसे में घायलों का बीडी पांडे जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। चूंकि यह पर्यटक हल्द्वानी के एक होटल में रुके हुए थे, इसलिए गंभीर रूप से एक घायल समेत सभी को हल्द्वानी भेज दिया गया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल निवासी शांति नौदिया इन दिनों परिवार समेत नैनीताल घूमने आए हुए हैं। वह हल्द्वानी के एक निजी होटल में परिवार के साथ रुके हुए हैं। शुक्रवार को वह परिजनों समेत नैनीताल घूमने आए थे। नगर के पर्यटक स्थलों के भ्रमण के बाद वह नैनीताल-पंगूट मार्ग में स्थित टवेरा (यूके 04 टीए 2290) से हिमालय दर्शन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच शाम करीब चार बजे काठगोदाम निवासी चालक दीप चंद्र ने स्टैफर्ड हाउस के पास नैसर्गिक सौंदर्य के दीदार के लिए कार रोकी। इसी दौरान बगल में बैठे सुजीत कुमार दास भी नीचे उतर गए। तभी आगे की सीट में बैठे बच्चे ने हैंड ब्रेक नीचे कर दिया और देखते ही देखते कार चीना बाबा मार्ग के तीव्र ढलान में जाने लगा।
विज्ञापन
चालक ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा और कार मार्ग से नीचे 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई सतीश कापड़ी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
घायलों को खाई से निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में गीतिका दास (42) पत्नी सुजीत कुमार, उनकी पुत्री स्नेहा दास (13) व पुत्र सोहन दास (08), प्रदीप कुमार (32) पत्नी लीलावती समेत उनकी पुत्री अनीता (17) और पीयूष (08) घायल हो गए। सभी को 108 के माध्यम से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया।
बाद में सभी को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी भेज दिया गया। बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मोहित रावत, मनीष जोशी, पूरन जोशी, केशव, मृदुल, नवीन जोशी आदि ने बचाव कार्य में काफी मदद की।