{"_id":"25e9a543d761a174f5bc6342938db2a6","slug":"husband-dowry-harassment-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही ने दर्ज कराया पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला सिपाही ने दर्ज कराया पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 24 Apr 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखानी थाने में तैनात महिला सिपाही ने अपने पति सिपाही सुरेंद्र सिंह के खिलाफ काठगोदाम थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि ससुराल के लोग उससे 15 लाख रुपए दहेज मांग रहे हैं। उपनिरीक्षक इंद्रजीत मुकदमे की तफ्तीश कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुखानी थाने में तैनात महिला सिपाही राजवती सिंह काठगोदाम थाने के पास रहती हैं। उनके पति सिपाही सुरेंद्र सिंह भवाली थाने में तैनात हैं। दोनों की शादी नौ सितंबर 2010 में हुई थी। पत्नी ने अपने सिपाही पति के खिलाफ काठगोदाम थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पति और ससुराली उससे 15 लाख रुपए दहेज में मांग रहे हैं। दहेज नहीं देने पर ससुराली उसे प्रताड़ित करते हैं। कुछ दिनों पहले उसकी पिटाई भी गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा पति की तरफ से जान से मारने की भी धमकी दी गई। थानाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर पति के खिलाफ धारा 498, 323, 504, 506 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी सिपाही को भी बयान के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन