{"_id":"d46a870015d58ed2d40f0c7bb2a7d5cf","slug":"htyaropi-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट मारकर की थी राजवीर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट मारकर की थी राजवीर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखानी पुलिस ने लालकुआं रेलवे स्टेशन से मंगलवार दोपहर राजवीर के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि शराब पीने के बाद उसने राजवीर के सिर पर ईंट से प्रहार किया था। घटना के बाद छिपने के लिए वह वाराणसी के दानगंज स्थित ससुराल गया था। पुलिस के छापा मारने पर उसने घर छोड़ दिया था। आरोपी के खिलाफ शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाने में पिछले साल कुकर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी के साथी से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एसपी सिटी जसवंत सिंह ने मंगलवार दोपहर पत्रकारों को बताया कि 10 फरवरी को शाहजहांपुर जिले के कोनिया मदनापुर निवासी मजदूर राजवीर का शव हिम्मतपुर तल्ला स्थित नहर में मिला था। घटना के बाद पुलिस लगातार छापा मारती रही। मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपी लालकुआं आया है। इस पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज से उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी सोनू उर्फ सोहन सिंह भी राजवीर के गांव का है। दोनों एक साथ मजदूरी करते थे और दमुवाढूंगा में रहते थे।
विज्ञापन
आरोपी का कहना था कि उसने राजवीर और गांव के ही मजदूर हरीश के साथ चौफला में शराब पी थी। नशा होने के बाद पैसे को लेकर उनमें विवाद हो गया। इस बीच हरीश मौके से चला गया। इसके बाद राजवीर ने उसके ऊपर ईंट से प्रहार किया, लेकिन वह बच गया। इसके बाद उसने राजवीर को ईंट से कूच दिया और मौके से चला गया। मौत की सूचना मिलने पर वह भागकर वाराणसी जिले के दानगंज स्थित ससुराल पहुंच गया था, लेकिन पुुलिस के छापा मारने पर वह छिपने लगा था।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस हरीश से भी पूछताछ कर रही है। आरोपी का कहना है कि राजवीर के चाचा वेदराम का पांच साल पहले मर्डर हुआ था, जिसमें राजवीर गवाह था। इस घटना से उसका कोई मतलब नहीं है।