फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Going off with the arrest of the killers Bhimtal

हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर बंद रहा भीमताल

Sat, 04 Jul 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल(नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल(नैनीताल)। Updated Sat, 04 Jul 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापार मंडल के आह्वान पर शुक्रवार को भीमताल बंद पूरी तरह बंद रहा। भीमताल के आसपास नौकुचियाताल, बोहराकून, क्वैराली और सलड़ी में भी दुकानें बंद रहीं।

विज्ञापन


गुरुवार अपराह्न आंगनबाड़ी कार्यकत्री की उसी के कपड़े से गला घोंटकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव खाई में फेंक दिया था। कार्यकत्री भीमताल से अपने घर लौट रही थी।
विज्ञापन


कार्यकत्री के सिर और शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। कार्यकत्री का शव निर्वस्त्र मिलने से बलात्कार की आशंका भी जताई जा रही थी। मृतका के ससुरालियों और मायके वालों के साथ सैकड़ों लोगों ने गुरुवार रात शव सड़क पर रख तल्लीताल में जाम भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात ढाई बजे प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर जाम खोला। जाम के चलते भीमताल-रानीबाग रोड में वाहनों की आवाजाही ठप रही।

व्यापार मंडल के आह्वान पर शुक्रवार को भीमताल पूरी तरह बंद रहा। सुबह नौ बजे से ही व्यापार मंडल पदाधिकारी और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग तल्लीताल और मल्लीताल में एकत्र होने लगे।

उन्होंने दुकानें बंद कराने के साथ-साथ अधिकांश स्कूल, कालेज, बैंक, शराब की दुकान, पेट्रोल पंप और फैक्ट्रियां बंद करा दीं। प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 प्रदर्शनकारियों ने तल्लीताल में आधा घंटा तक सांकेतिक जाम भी लगाया। प्रदर्शनकारियों ने मल्लीताल में शोकसभा कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।


प्रदर्शनकारियों में चेयरमैन राजेश नेगी, गोविंद सिंह नेगी, पुष्कर सिंह मेहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, ध्रुव रौतेला, रामपाल गंगोला, सौरभ रौतेला, डीके डालाकोटी, दीपू फर्त्याल, दिनेश सांगुड़ी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद गुणवंत, युगल किशोर साह, भावना नौलिया, प्रेम कुल्याल, अंजू बक्शी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed