फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gandhinagar stones, PAC deployed

गांधीनगर में पथराव, पीएसी तैनात

Tue, 10 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Tue, 10 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gandhinagar stones, PAC deployed

गांधीनगर क्षेत्र में सोमवार रात एक-दूसरे पर कमेंट करने के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा की दो पक्षों में पथराव हो गया। कमेंट से पुरानी रंजिश की आग को हवा मिली और दोनों पक्षों के बीच घंटेभर तक जमकर पत्थर चले। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग घरों में दुबक गये। पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दूसरे पक्ष की तलाश जारी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


गांधीनगर क्षेत्र में रचना सोनकर व ललित वाल्मीकि के परिवारों में पुरानी रंजिश है। जिसके चलते अक्सर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा होता है। बताया जा रहा है सोमवार रात ललित वाल्मीकि के परिवार का एक लड़का मोहल्ले की सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान पास ही बैठे सोनकर परिवार के लड़के ने उस पर कमेंट कस दिया।
विज्ञापन


 जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में यह हाथापाई में बदली और दोनों ही पक्षों के कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर एक -दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ आरएस हयांकी, कोतवाल आरएस मेहता ने क्षेत्र में गश्त करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर सभी लोग अपने घरों में कैद हो गये। इस दौरान पुलिस ने ललित वाल्मीकि समेत उसके तीन परिजनों को हिरासत में ले लिया। दूसरे पक्ष के लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही है। घटना में किसी के चोटिल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

एसपी सिटी के अनुसार क्षेत्र में पीएससी तैनात कर दी गई है। मामले की छानबीन कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी। बनभूलपुरा थाना इंचार्ज नीरज भाकुनी के अनुसार मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

गांधीनगर क्षेत्र में सोनकर, वाल्मीकि समाज के बीच विवाद होना कोई नई बात नहीं है। पिछले वर्ष गणेश महोत्सव में भी दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ था। जिस पर दो दिन तक पुलिस को क्षेत्र में डेरा जमाना पड़ा था, और मामले में शामिल कई लोगों को पुलिस ने गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया था। इस दौरान घरों की छतों से पुलिस ने ही पत्थर भी हटाए थे।


बीते सप्ताह पटाखा फोड़ने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष ने फायर झोंक कर मामले को गंभीर बना दिया था। उसके बाद भी पुलिस के खुफिया तंत्र ने क्षेत्र का निरीक्षण करने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed