फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former status in the realm of peace minister arrested

पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Thu, 27 Aug 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन

बनभूलपुरा पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री को शांति भंग की आशंका में बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पति और पत्नी के विवाद में बच्चों को घंटों मकान में कैद रहना पड़ा। बृहस्पतिवार को पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन


उत्तर गौजाजाली निवासी हरीश पाल की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी ममता से पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री का काफी समय से मुकदमा चल रहा है। बुधवार को पत्नी अपने दो बच्चों को घर छोड़कर बाजार गई तो हरीश पाल ने मकान पर पहुंचकर बाहर से ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बाजार से लौटने पर पत्नी ने भी उस पर अपना दूसरा ताला लगाया। पति का कहना था कि यह मकान उसके नाम से है। इधर पत्नी मकान पर अपना दावा कर रही थी। पति और पत्नी के विवाद में अंदर बच्चे घंटों कैद रहे। थानाध्यक्ष नीरज भाकूनी का कहना है कि विवाद की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात में ताला खुलवाकर बच्चों को बाहर निकाला गया। इस मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने धारा 151 के तहत हरीश पाल का चालान किया। पत्नी का कहना है कि हरीश उसके घर की तरह चक्कर न लगाएं। बता दें कि इसके पहले अदालत के वारंट पर पिछले माह हरीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed