फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Duplicate Parts recovered from two stores in raids

छापे में दो दुकानों से डुप्लीकेट पार्ट्स बरामद

Thu, 22 Sep 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Thu, 22 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

रायल इनफील्ड कंपनी के जांच अधिकारियों ने तिकोनिया स्थित दो दुकानों में छापा मारकर लाखों रुपये के डुप्लीकेट पार्ट्स बरामद किये हैं। माल जब्त करने के बाद जांच अधिकारियों ने दुकानदारों को नोटिस दिया है। कोतवाली पुलिस ने कापी राइट एक्ट के तहत दोनों दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


दिल्ली स्थित रायल इनफील्ड कंपनी के जांच अधिकारी सुरेश कौशिक और राजीव कुमार को सूचना मिली कि बाजार में उनकी कंपनी का डुप्लीकेट माल बेचा जा रहा है । उन्होंने एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान से शिकायत करने के बाद छापे के लिए फोर्स की मांग की थी।
विज्ञापन


बुधवार को कोतवाली पुलिस के साथ जांच अधिकारियों ने तिकोनिया स्थित जसप्रीत सिंह की दुकान लक्ष्मी आटोमोबाइल और अमरपाल सिंह की दुकान गुरु कृपा आटो पार्ट्स में छापा मारा। छापे के दौरान जांच टीम ने इंडीकेटर शेड, हैड शेड, बैग किट, सेफ्टीरोड कवर, स्लेटर, टैग मोनोग्राम भारी मात्रा में बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बोरे में माल बरामद करने के बाद अधिकारियों ने दोनों दुकानदारों को नोटिस दिया। इस मामले में तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने कापी राइट एक्ट के तहत दोनों दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

छापे की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में व्यवसायी कोतवाली पहुंचे। कोतवाल आर एस मेहता ने इस मामले में लोगों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed