फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Confronting arrested on drunken retired ARM CPU

सीपीयू से भिड़ने पर धुत रिटायर्ड एआरएम गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 12 Oct 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट के सामने रविवार को नशे में धुत स्कूटी सवार रोडवेज के रिटायर्ड एआरएम सीपीयू से भिड़ गए। वह सीपीयू पर अनायास पांच हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाने लगे। कोतवाली पुलिस ने रिटायर्ड एआरएम का मेडिकल मुआयना कराने के बाद शराब पीकर ऊधम काटने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सीपीयू के उपनिरीक्षक प्रताप सिंह नेगी, सिपाही पुष्कर सिंह के साथ रविवार दोपहर नैनीताल रोड पर एसडीएम कोर्ट के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे। डीएल नहीं होने पर सीपीयू टीम टेंपो का चालान कर रही थी। इस बीच स्कूटी पर सवार रोडवेज के रिटायर्ड एआरएम ( असिस्टेंट रीजनल मैनेजर) राजेंद्र सिंह यादव मौके पर धमक गए।
विज्ञापन


रिटायर्ड एआरएम ने अंग्रेजी में नसीहत देते हुए सीपीयू पर आरोप लगाया कि चेकिंग टीम पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क मांग रही है। वह मौके पर  सीपीयू के खिलाफ लोगों को भड़काने लगे। घटना की सूचना मिलने पर सीपीयू की अन्य टीम ने शराब पीकर ऊधम काटने के आरोप में रिटायर्ड एआरएम को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाने में आने पर रिटायर्ड एआरएम अपनी गलती के लिए माफी मांगने लगे। उनका कहना था कि टेंपो चालक घूस मांगने की बात कह रहा था।  पुलिस की पूछताछ से पता चला कि राजेंद्र सिंह यादव मूल रूप से वाराणसी जिले के मानसनगर कालोनी लंका के रहने वाले हैं।


आवास विकास कालोनी में उनका मकान है और यहां बुटीक का काम करते हैं। वह 2010 में सहारनपुर से एआरएम के पद से रिटायर्ड हुए थे। पुुलिस ने रिटायर्ड एआरएम की मेडिकल जांच में अल्कोहल मिलने पर धारा 185 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।   
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed