फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cantor including two car collision killed five vehicles

कैंटर ने दो कार सहित पांच वाहनों को मारी टक्कर

Mon, 27 Jul 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Mon, 27 Jul 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन

देवलचौड़ चौराहे पर तेज रफ्तार कैंटर ने रविवार की रात आठ बजे सामने से आ रही दो कार और दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। सड़क पर मौजूद लोग शोर मचाते हुए इधर उधर  भागने लगे।

विज्ञापन


दुर्घटना में वन विभाग के कैशियर  सहित चार लोग घायल हो गए। चालक  टीपीनगर चौकी के बगल वाली गली में कैंटर छोड़कर भाग निकला।  

ऊधमसिंह नगर जिला चिकित्सालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. बाल किशन जोशी अपनी कार से बच्चों को लेकर रविवार शाम गौलापार से आ रहे थे।

देवलचौड़ चौराहे से आगे बढ़ने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने डाक्टर की कार में टक्कर मार दी। इसमें डाक्टर और उनका परिवार बाल-बाल बच गया।

मगर कार क्षतिग्रस्त हो गयी। इसके बाद कैंटर ने जवाहर ज्योति दमुआढूंगा निवासी नरेंद्र मेहरा की कार पर टक्कर मार दी। इसमें उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी।
विज्ञापन


कैंटर ने दो बाइक सवारों और एक साइकिल सवार को भी टक्कर मार दी। बाइक सवार घायलों में रामपुर निवासी कारपेंटर करीम खान (24), उसका भाई मोहसिन (13), तिकोनिया निवासी वन विभाग के कैशियर राजेंद्र सिंह बिष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने 108 नंबर की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।  अस्पताल में करीम और मोहसिन की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

घायल साइकिल सवार कल्याण (34) प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने गया है।  पुलिस ने टैंकर (यूके 04 सीए 3976) को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।


कैंटर की टक्कर के बाद कार सवार डॉ बाल किशन जोशी कांप रहे थे। डाक्टर का कहना था कि काफी देर तक उनको कुछ समझ में नहीं आया। भगवान ने आज काल से जान बचा ली। सड़क पर मौजूद लोग भी दहशत में आ गए।
  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed