{"_id":"38d12ddb29ebfdb6975f56576f7d4513","slug":"binduktta-episode-six-people-including-250-unidentified-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिंदुखत्ता प्रकरण में छह लोगों समेत 250 अज्ञात पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिंदुखत्ता प्रकरण में छह लोगों समेत 250 अज्ञात पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, बिंदुखत्ता/हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
Updated Fri, 16 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को बिंदुखत्ता नगर पालिका दफ्तर के उद्घाटन के विरोध में हुए श्रम मंत्री के काफिले पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह नामजद के अलावा 250 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
इन सभी पर लोक संपत्ति निवारण अधिनियम समेत आईपीसी की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। सीओ महेश चंद्र गैरोला ने बताया कि पुरुषोत्तम शर्मा, कैलाश पांडे, कमलमुनी, राजेंद्र शाह, बसंती देवी और विमला रौथाण के अलावा 250 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अराजकता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन