फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bells and luggage theft

भगवान के दर से घंटियां और सामान चोरी

Mon, 16 Feb 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़ Updated Mon, 16 Feb 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bells and luggage theft

बीती देर रात मोटाहल्दू के सूफी भगवानपुर गांव स्थित शिव मंदिर में चोरों ने धावा बोला और हजारों की घंटियों समेत 25 हजार का सामान चुरा लिया। इस मामले को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों में पुलिस के प्रति रोष है।

विज्ञापन


मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अनुसार रविवार प्रात: जब ग्रामीण पूजा करने मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मंदिर के गेट का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो कलश के ऊपर लगा 25 किलो का घंटा समेत आधा दर्जन छोटी घंटियां एवं अन्य सामान गायब है। जिसकी जानकारी उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अध्यक्ष मुरलीधर भट्ट, उपाध्यक्ष भूपाल भट्ट एवं सचिव रमेश जोशी ने घटना की जानकारी लालकुआं कोतवाली में दी। सूचना के बाद भी पुलिस देर सायं तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। पदाधिकारियों ने बताया कि पहले भी इस मंदिर में चोरी हो चुकी है। ग्रामीणों का मानना है कि बाहरी क्षेत्रों से आए मजदूरों का सत्यापन नहीं होना भी बढ़ती चोरियों का कारण है। इससे पहले मोटाहल्दू क्षेत्र में दर्जनों वाहनों की बैटरियां चोरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed