फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ballistics caught by the police, beaten by students

मनचले को पुलिस ने पकड़ा, छात्राओं ने पीटा

Sun, 31 Jan 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 31 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन

 मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को गांधीनगर से शनिवार को पकड़ लिया। छात्राओं ने मनचले को देखते ही उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन


आरोपी के पुलिस के समक्ष लिखित माफी मांगने पर छात्राओं ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने छात्राओं की सहमति पर आरोपी को हिदायत देकर छोड़ दिया।

बता दें कि रामपुर रोड पर बृहस्पतिवार की रात ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्राओं से बाइक सवार ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने देख लेने की धमकी दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुुलिस ने गांधीनगर निवासी परितोष की एवेंजर बाइक का पहले फोटो कराया।
विज्ञापन


छात्राओं ने फोटो के माध्यम से बाइक को पहचाना तो पुलिस को आरोपी के बारे में अच्छा क्लू मिल गया। पुलिस ने इसी आधार पर आरोपी परितोष को उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस चौकी में छात्राओं ने चौकी में मनचले को देखते ही थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने छात्राओं को ऐसा करने से रोक दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने छात्राओं से अपने किए के लिए माफी मांगी। छात्राओं के सहमत होने पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। इस घटना को देखने के लिए पुलिस चौकी में भीड़ इकट्ठा हो गई थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed