{"_id":"57bf2ce14f1c1bf64ad4fe9e","slug":"amit-auto-wheels-and-a-half-million-embezzlement","type":"story","status":"publish","title_hn":" अमित आटो व्हील्स से ढाई करोड़ का गबन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमित आटो व्हील्स से ढाई करोड़ का गबन
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने ढाई करोड़ के गबन के मामले में अमित आटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस घपले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरोप है कि मैनेजर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 15 अगस्त तक पैसा जमा करने का वादा किया था लेकिन बाद में पैसा देने से मुकर गया।
बरेली रोड तीनपानी स्थित अमित आटो व्हील्स के एमडी अमित साहनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कंपनी ने मैनेजर के अधीन बकाया वसूली के लिए टीम बनाई थी।
विज्ञापन
टीम में नैनीताल जिले के चकलुआ निवासी बसंत सिंह, पीलीभीत जिले के मुनगढ़ी निवासी आशीष गुप्ता, हल्द्वानी आर्मी कैट निवासी विरेंद्र बिष्ट, बरेली के जितेंद्र शर्मा, आजादनगर बनभूलपुरा निवासी कमरुजम्मा सहित कई लोगों ने पैसा वसूलने के बाद उसे मैनेजर के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
एमडी ने कंपनी के 2012 से 2016 तक की लेनदेन की जांच की तो दो करोड़ 60 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई। इस मामले में उन्होंने कर्मचारियों से बारी बारी पूछताछ की। कर्मचारियों ने इसके लिए मैनेजर को दोषी ठहराया।
इस मामले में एमडी ने मैनेजर जितेंद्र गिरी से पूछताछ की तो उसने अपनी गलती स्वीकार की। मैनेजर ने कंपनी को 15 अगस्त 2016 तक पैसा लौटाने का वादा किया।
समय सीमा बीतने के बावजूद मैनेजर ने पैसा वापस नहीं लौटाया तो एमडी ने कोतवाली थाना प्रभारी राम सिंह मेहता से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बरेली जिले के पीडब्लूडी कालोनी निवासी मैनेजर जितेंद्र गिरी के खिलाफ धारा 408 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।