फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Alto fell into the ditch, five injured

ऑल्टो खाई में गिरी, पांच घायल

Sat, 06 Aug 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 06 Aug 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Alto fell into the ditch, five injured
ऑल्टो खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही ऑल्टो बल्दियाखान और नैनागांव के बीच में स्थित हनुमान मंदिर के पास असंतुलित होकर करीब 10 फिट नीचे खाई गिरकर पेड़ से टकराकर रुक गई।

विज्ञापन


हादसे में ऑल्टो में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने किसी तरह खाई से निकालकर इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा।

शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही ऑल्टो (यूके 04 टीए 0769) असंतुलित होकर खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


इसी दौरान एक राहगीर मोहन चंद्र पांडे पुत्र नरदेव पांडे निवासी अमरावती कॉलोनी मुखानी (हल्द्वानी) ने फोन पर तल्लीताल पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी के प्रभारी मनव्वर सिंह, कांस्टेबल देवेश पांडे व ललित तिवारी तथा तल्लीताल थाने से एसआई राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल जगदीश प्रसाद और पूरन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा घायलों को अलग-अलग वाहनों से हल्द्वानी भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला कि ऑल्टो को हल्द्वानी के बनभूलपुरा निवासी चालक मोइन चला रहा था। कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं शामिल थीं।


हादसे में कार में सवार 24 वर्षीय महिला व एक अन्य पुरुष को ज्यादा चोटें आई हैं। घायलों के हल्द्वानी रवाना होने के कारण उनके नाम पते की जानकारी पुलिस को नहीं चल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed