{"_id":"38fab7e993c0e6fa6043f82630bcfced","slug":"accident-hindi-news-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल्टो-बोलेरो की टक्कर, चार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑल्टो-बोलेरो की टक्कर, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल)
Updated Fri, 30 Jan 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर भौर्या बैंड के पास ऑल्टो और बोलेरो की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी खैरना में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही ऑल्टो कार यूके 04 टीए 0870 की भौर्या के पास सामने से आ रही बोलेरो यूके 06 वाई 4372 से टक्कर हो गई। हादसे में ऑल्टो चालक वीरेंद्र (26) पुत्र तिलकराम आर्य निवासी अमरावती कालोनी हल्द्वानी, देवेश (24) पुत्र स्व. एचएल पंत निवासी अल्मोड़ा, विजय गौड़ (24) पुत्र ललित मोहन गौड़ निवासी अल्मोड़ा और बोलेरो सवार प्रकाश सिंह (28) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी काशीपुर (यूएस नगर) घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए निजी वाहन से सीएचसी खैरना पहुंचाया। डा. अजीत सिंह ने बताया कि देवेश के सिर में आठ टांके लगे हैं जबकि चालक वीरेंद्र का इलाज चल रहा है। अन्य दोनों घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन