फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घायल पीएसी जवान की हालत गंभीर

घायल पीएसी जवान की हालत गंभीर

Tue, 29 Aug 2017 02:43 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
घायल पीएसी जवान की हालत गंभीर
हल्द्वानी।
विज्ञापन

रविवार देर रात पीएसी जवान को गोली मारने के मामले में खुलासा हुआ है कि उसने कम उम्र का हवाला देकर हमलावरों को टोक दिया था। यह बात नागवार लगी तो उस पर गोली चला दी गई। जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज बरेली के श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने दो हमलावारों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
रुद्रपुर स्थित 46 वीं पीएसी वाहिनी में नियुक्त पोखराड़ धारी मुक्तेश्वर निवासी नयन सिंह बिष्ट (23) को उसके चचेरे भाई रवि के हिल्ट्रान गली तिकोनिया स्थित कमरे के पास रविवार देर रात गोली मार दी गई थी। सोमवार दोपहर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ डीसी ढौडियाल ने मौके मुआयना किया। दोनों अधिकारियों ने रवि के भाई नीरज बिष्ट को बुलाकर पूछताछ की। नीरज ने बताया कि नयन सिंह रविवार की रात रुद्रपुर से रात साढ़े आठ बजे यहां सिंधी चौराहा आया था। उसने रवि सिंह बिष्ट को फोन कर बुलाया था। इसके बाद धान मिल से बाइक लेकर रवि के हिल्ट्रान गली स्थित कमरे मेें गया। वहां नीरज ही मौजूद था। इसके बाद रवि को फोन कर बुलाया गया। बाहर खाना खाने के बाद नयन और रवि कमरे में लौटे तो वहां गांव का ही लाखन सिंह अपने दोस्त कपिल चावला के साथ पहुंच गया। ये दोनों शराब पीकर आए थे। पीएसी जवान ने लाखन को डांट दिया कि इतनी छोटी उम्र से शराब पीना ठीक नहीं है। वह इसकी शिकायत उसके परिवार के लोगों से करेगा। इस पर कपिल ने कहा कि लाखन उसके साथ रहता है। वह शराब पिये या कुछ और करे उसे क्या मतलब है। इस पर नयन को गुस्सा आ गया उसने कपिल से कहा कि तुम बीच में बोलने वाले कौन होते हो। कपिल ने कहा कि वह लाखन का बॉस है। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई। नीरज के अनुसार विवाद शांत करने के लिए उसने प्रयास किया। इस बीच गली में कपिल ने नयन के सीने में पिस्टल से गोली मार दी। नीरज शोर मचाते हुए गिर पड़ा। दोनों हमलावर भाग गए। रवि और उसका छोटा भाई नीरज नयन को लेकर पहले कृष्णा अस्पताल गए। यहां से प्राथमिक उपचार कराने के बाद दूसरे अस्पताल ले जाया गया। आधी रात के बाद एसटीएच ले जाने पर पुलिस को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


बाइक स्टार्ट करते ही मारी गोली
हिल्ट्रान गली स्थित रवि बिष्ट के घर में विवाद होने के बाद लाखन और कपिल चावला दोनों स्कूटी से जाने लगे। इस बीच पीएसी जवान नयन को नीरज ने अपनी बाइक सड़क से कमरे के सामने लाने के लिए कहा। नयन बाइक स्टार्ट कर ही रहा था, इस बीच स्कूटी सवार कपिल चावला ने पिस्टल निकालकर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी भी दी थी
घटना के चश्मदीद गवाह नीरज सिंह बिष्ट ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि हमलावरों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी थी। एसपी सिटी और सीओ ने भरोसा दिलाया कि उसे कुछ नहीं होगा। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छानबीन से पता चला कि कपिल माता-पिता से अलग रहता है।

तो निशाने पर कोई दूसरा भी था

पीएसी जवान को गोली मारने वाले असलहाधारी एक अन्य युवक को ढूंढ रहे थे। पुलिस को आशंका है कि हमले का नामजद आरोपी कपिल चावला अन्य युवक के बारे में पीएसी जवान के चचेरे भाइयों से पूछताछ कर रहा था लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।



रुद्रपुर भाग गए थे दोनों हमलावर

एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को कलावती तिराहे पर धर दबोचा। पूछताछ में कपिल ने बताया कि शराब पीने पर पीएसी जवान ने लाखन के पिता से शिकायत करने की बात कही तो गुस्सा आ गया। बहस होने पर उसने गोली मार दी। घटना के बाद दोनों ने कुत्ता बेचने वाले एक दोस्त के घर जाकर कपड़े बदले। इसके बाद दोनों रुद्रपुर चले गए। कपिल एक्वेरियम का व्यवसाय करता है। लाखन उसके यहां नौकरी करता है। लाखन इंटर तक पढ़ा है और कपिल ने स्नातक करने के बाद अपना व्यवसाय शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed