{"_id":"5c802b15bdec2214195aa946","slug":"81551903509-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के आवासों का केद्रीय गृह मंत्री डिजिटल के माध्यम से किया लोकार्पण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ के आवासों का केद्रीय गृह मंत्री डिजिटल के माध्यम से किया लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में अर्धसैनिक बलों को रहने के लिए 500 आवासों का निर्माण का कार्य पूरा हो गया। दिल्ली से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्मित आवासों को सीआरपीएफ को सुुपुर्द कर दिया। सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर के अंदर 500 आवासों का निर्माण नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) ने पूरा किया है। सीआरपीएफ के डीआईजी प्रदीप चंद्र ने बताया कि दिल्ली के डीआरडीओ भवन से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा, सीआरपीएफ के महानिदेशक राजीव राय भटनागर की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भवनों का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ के अलावा कार्यदायी संस्था एनबीसीसी के अधिकारी भी मौजूद थे।
सीआरपीएफ के 500 आवास बनकर तैयार
केंद्रीय गृहमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया उद्घाटन
विज्ञापन
सीआरपीएफ के 500 आवास बनकर तैयार
केंद्रीय गृहमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया उद्घाटन