फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घायल कोचिंग संचालक की हालत में सुधार नहीं

घायल कोचिंग संचालक की हालत में सुधार नहीं

Sat, 09 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
घायल कोचिंग संचालक की हालत में सुधार नहीं
हल्द्वानी। बृजलाल अस्पताल में भर्ती कोचिंग संचालक भुवन चंद्र भट्ट की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। 36 घंटे बाद भी भुवन को होश नहीं आया है। डॉक्टरों ने शनिवार को फिर सिटी स्कैन करने का निर्णय लिया है। पुलिस को कोचिंग संचालक के होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

बैड़ा पोखरा गांव निवासी कोचिंग संचालक भुवन चंद्र भट्ट के घर में घुसकर डकैतों ने मंगलवार को लूटपाट की थी। हमलावरों ने सो रहे पति और पत्नी पर राड और चापड़ से हमला किया था। पत्नी की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि पति गंभीर हालत में बृजलाल अस्पताल में भर्ती है। 36 घंटे इलाज के बाद भुवन की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी 48 घंटे तक इंतजार करना होगा। कारण यह है कि बिना पानी और भोजन के 30 घंटे तक भुवन घायलावस्था में पड़ा रहा। उनके सिर से भी खून बह गया था। इधर परिवार के अलावा अस्पताल में भुवन के शीघ्र ठीक होने के लिए कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


भुवन के ठीक होने पर टिकी पुलिस की नजर
हल्द्वानी। बेहोश भुवन के होश में आने का पुलिस बेसब्री से इंतजार कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भुवन के ठीक होने पर कातिलों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। पुलिस भुवन की स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। एसपी सिटी ने काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन को डॉक्टरों से संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed