{"_id":"5bfb0098bdec2241cf75d3fc","slug":"61543176344-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातों के चलते रामपुर रोड पर लगा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातों के चलते रामपुर रोड पर लगा जाम
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बारातों के चलते रामपुर रोड पर रविवार की रात एसटीएच और झारमल पेट्रोल पंप के समीप जाम लग गया था। पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास नहीं किया। इधर बरेली रोड पर दुर्घटना के दूसरे दिन पुलिस ने वाहनों को सड़क से दूर नहीं किया। इस मामले में दुर्घटना की आशंका जताते हुए कई लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी।
रामपुर रोड पर कई मैरेज बैंकट हाल होने के कारण रविवार की रात बारातें भी निकली थी। बारात के चलते रात में एसटीएच, कत्था फैक्ट्री, झारमल पेट्रोल पंप पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था। जाम का एक और कारण रोड पर आतिशबाजी थी। वाहन चालक आतिशबाजी के चलते आगे नहीं बढ़ रहे थे। जाम में पुलिसकर्मी भी फंसे थे लेकिन किसी ने बारात के मालिकों को सड़क छोड़कर जश्न मनाने का अनुरोध नहीं किया।