{"_id":"5bdb60e8bdec22694e6b79a7","slug":"61541103848-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंता को धमकी देने पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभियंता को धमकी देने पर मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने एक कंपनी के अभियंता को धमकाने के मामले में ठेकेदार सहित 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धमकी के चलते 11 किमी सड़क का निर्माण कार्य बाधित हो गया है।
कंपनी के अभियंता तरुण कुमार का आरोप है कि 30 अक्तूबर को वह गौला नदी के पीछे एनएच 81 से 92 तक 11 किमी का काम करा रहे थे। अभियंता का आरोप है कि अब्दुल मलिक ने खुद को रेलवे का ठेकेदार बताते हुए उन्हें धमकाया। अभियंता के अनुसार ठेकेदार आरोप लगा रहा था कि काम रेलवे की जमीन पर हो रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य बंद न करने पर अभियंता को मारने की भी धमकी दी गई। बनभूलपुरा पुलिस ने धारा 147 और धारा 506 के तहत 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत का कहना है कि इस मामले में जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी। अभी ठेकेदार के बारे में पुलिस को पूरी जानकारी नहीं मिली है।