फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एटीएम कैश वैन की सुरक्षा जांचेगी पुलिस

एटीएम कैश वैन की सुरक्षा जांचेगी पुलिस

Sat, 05 May 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कैश वैन की सुरक्षा जांचेगी पुलिस
गिलट बाजार में रविवार को एक ओर एसबीआई के एटीएम से लोग रुपये निकालते रहे तो उससे सटे पीएनबी के एटीएम में कैश न होने पर बंद रहा।
हल्द्वानी। शहर के एटीएम कैश वैन के सुरक्षा मानकों की जांच अब पुलिस करेगी। मानकों की अनदेखी होने पर एसपी सिटी अपनी रिपोर्ट बैंक प्रबंधकों को भेजेंगे। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पत्र भेजकर बैंक अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप लगाया कि कैश वैन आरबीआई के सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रही है। पैसा लोड करने वाली गाड़ी के साथ दो की जगह सिर्फ एक गनर मौजूद रहता है। अनदेखी करने पर कभी भी घटना हो सकती है। इस मामले में एसपी सिटी ने सभी थानाध्यक्षों और थाना प्रभारियों को आरबीआई के सुरक्षा मानक को ध्यान में रखते हुए जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। प्रत्येक थाने और चौकी की पुलिस कैश वैन के सुरक्षा मानकों की जांच में लग गई है। सुरक्षा मानकों में गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस भी उत्तराखंड एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed