फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डॉक्टर के प्यार में पड़ी युवती, आत्महत्या की धमकी दी

डॉक्टर के प्यार में पड़ी युवती, आत्महत्या की धमकी दी

Wed, 27 Feb 2019 02:04 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर के प्यार में पड़ी युवती, आत्महत्या की धमकी दी
Demo pic - फोटो : google
हल्द्वानी। शहर के एक चिकित्सक के प्यार में पड़ी महिला डॉक्टर शादी की जिद पर अड़ गई। उसने चिकित्सक को शादी नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी। इसकी शिकायत चिकित्सक ने कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने महिला डॉक्टर को बुलाकर समझाया।
विज्ञापन

शहर के एक अस्पताल के चिकित्सक ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें चिकित्सक ने कहा कि कुछ समय से एक महिला डॉक्टर उससे शादी करने का दबाव बना रही है। महिला डॉक्टर का कहना है वह उनसे प्यार करती है और शादी करना चाहती है। शादी न करने पर महिला डॉक्टर आत्महत्या करने की धमकी दे रही है। डॉक्टर ने बताया कि उनकी सगाई हो चुकी है। कुछ समय बाद उनकी शादी होने वाली है। महिला डॉक्टर के साथ उनका कोई संपर्क भी नहीं रहा और न वह महिला डॉक्टर से प्रेम ही करते हैं। चिकित्सक ने कहा कि अगर महिला डॉक्टर कोई गलत कदम उठाती है तो पुलिस उसे परेशान न करे। उसने पुलिस से शिकायती पत्र रिसीव करने की मांग की। पुलिस ने कोतवाली में डॉक्टर और महिला डॉक्टर से अलग-अलग बात की। साथ ही महिला डॉक्टर को समझा-बुझाकर घर भेजा।
विज्ञापन


डॉक्टर के प्यार में पड़ी महिला डॉक्टर
आत्महत्या की धमकी दी, चिकित्सक ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed