{"_id":"5b58dcf44f1c1bde6d8b478c","slug":"51532550388-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से डिस्चार्ज हुई अनीता रौतेला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल से डिस्चार्ज हुई अनीता रौतेला
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा की तुलसी बिहार कालोनी में लुटेरों के हमले से घायल अनीता रौतेला को 15 दिन के इलाज के बाद बुधवार को सेंट्रल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अनीता नेे कहा कि जिन्हें घर में बैठाकर पानी पिलाया था वे लोग ही उसकी जान के दुश्मन बन गए।
दस जुलाई को अनीता रौतेला के घर में घुसकर लुटेरों ने हमला कर दिया था। अधमरा करने के बाद बदमाश पैसे और जेवर लूटकर चले गए। घटना के कई दिनों तक अनीता को होश नहीं आया। पुलिस ने बागेश्वर जिले के मजगे भटोली निवासी चंद्र बल्लभ जोशी (हाल पता, गैस गोदाम रोड), आरटीओ रोड सरस्वती विहार कालोनी निवासी पवन कुमार खोलिया, अमरोहा के कालाखेड़ा हसनपुर निवासी परवेश सिंह को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। अस्पताल में फोटो देखकर अनीता ने आरोपी चंद्र बल्लभ और पवन कुमार को पहचान लिया था। डॉ. पुनीत गोयल ने 15 दिनों तक उनका इलाज किया।
अनीता ने बताया कि चंद्र बल्लभ और उसके साथ आए युवकों को उन्होंने पानी पिलाया था। दोनों कमरा देखने के लिए आए थे। हमला कैसे किया इस बारे में उन्हें याद नहीं आ रहा है। घाव के चलते उनके सिर में दर्द होने लगा है। आंख के नीचे घाव साफ दिखायी दे रहे हैं। अनीता के पति मोहन सिंह रौतेला ने बताया कि पत्नी की हालत में काफी सुधार हुआ है। अब वह टहलने और खाना खाने लगी हैं।
विज्ञापन
नहीं भूल सकता वह मंजर
मोहन सिंह रौतेला ने बताया कि घटना के दिन का मंजर वह कभी भूल नहीं सकते। घर का सीन देखकर उनका दिमाग काम नहीं कर रहा था। पत्नी के होश में आने पर ही उनकी जान पर जान आई।