फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रिजर्व बैंक को भेजे गए साढ़े छह रुपये नकली नोट

रिजर्व बैंक को भेजे गए साढ़े छह रुपये नकली नोट

Sun, 15 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
रिजर्व बैंक को भेजे गए साढ़े छह रुपये नकली नोट
100 का नोट
हल्द्वानी। नोटबंदी के दौरान भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट ब्रांच से भी पांच लाख एक हजार नौ सौ रुपये के नकली नोट रिजर्व बैंक को भेजने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बनभूलपुरा पुलिस 1.47 लाख रुपये के नकली नोट द नैनीताल बैंक की ओर से भेजने के मामले की जांच कर रही है। कानपुर स्थित रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक सत्यम कुमार ने जिला पुलिस को पत्र भेजा है। इसमें बताया गया है कि हल्द्वानी स्थित स्टेट बैंक और पीएनबी के चेस्ट से काफी संख्या में पांच सौ और एक हजार के नकली नोट भेजे गए हैं। इनमें पांच सौ के दो, एक हजार रुपये के 500 नोट, सौ रुपये के नौ नोट शामिल हैं। कोतवाली पुलिस ने नकली नोट भेजने के मामले में अज्ञात बैंककर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मुकदमे की विवेचना भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

नैनीताल बैंक की चल रही जांच
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पिछले दिनों द नैनीताल बैंक के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ नकली नोट रिजर्व बैंक भेजने का मुकदमा दर्ज किया गया था। लिफाफा खोलने पर पता चला कि नैनीताल बैंक से रिजर्व बैंक को 1000 रुपये के 103 नोट और 500 रुपये के 88 नोट भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed