फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा

हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ा

Mon, 19 Feb 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
हादसे में  घायल महिला ने दम तोड़ा
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल महिला ने दिल्ली जाते समय टांडा जंगल स्थित एंबुलेंस में रविवार को दम तोड़ दिया। परिवार के लोग महिला का इलाज कराने के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार राजेंद्र नगर राजपुरा निवासी गीता देवी (50) पत्नी स्व. प्रमोद कुमार ने गौलापार बिहारीनगर में पोल्ट्री फार्म खोला था। 15 फरवरी को महिला ऑटो से गौलापार में किराए का कमरा तलाशने के लिए जा रही थी। बिहारीनगर के समीप ऑटो को पीछे से इनोवा कार ने ठोंक दिया। ऑटो पलटने से महिला के सिर और कमर पर काफी चोट लग गई। परिजनों ने उनका शहर के निजी चिकित्सालयों में इलाज कराया। रविवार को डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए और दिल्ली इलाज कराने की सलाह दी। परिजन महिला को इलाज के लिए दिल्ली लेकर एंबुलेंस से जा रहे थे। टांडा जंगल पहुंचने पर महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि महिला की सिर्फ एक बेटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed