फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चालक को पीटकर गाड़ी और आठ हजार रुपये लूटे

चालक को पीटकर गाड़ी और आठ हजार रुपये लूटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
चालक को पीटकर गाड़ी और आठ हजार रुपये लूटे
हल्द्वानी। यात्री बनकर लुटेरों ने भीमताल में मंगलवार रात चालक को पीटकर उससे 8600 रुपये लूट ले गए। बदमाशों ने 5600 रुपये चालक की जेब से जबकि तीन हजार रुपये उससे एटीएम से निकलवाए। इस मामले में काठगोदाम पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के खत्याड़ी लोवर माल रोड निवासी चालक दीपक सिंह बिष्ट स्वराज माजदा गाड़ी (यूके 04सीबी 1677) हल्द्वानी से मंगलवार शाम साढ़े छह बजे लेकर कांडा जा रहा था। भीमताल पुल के पास दो लोग सवारी बनकर गाड़ी में बैठ गए। भीमताल पहुंचकर उन्होंने दो हजार रुपये का नोट दिया। इस बीच, चालक ने गाड़ी से दोनों को उतरने के लिए कहा तो दोनों आग बबूला हो गए। उन्होंने गाली देते हुए गाड़ी से चाबी निकाल ली। उन्होंने चालक को पीटकर 5600 रुपये पॉकेट से निकाल लिया। दोनों चालक को बीच में बैठाकर गाड़ी हल्द्वानी की तरफ लेकर आने लगे। रात दस बजे सलड़ी में उन्होंने चालक के मोबाइल से गाड़ी मालिक कमलेश कांडपाल को फोन किया।
विज्ञापन

गाड़ी मालिक को बताया कि चालक ने एक जज की गाड़ी को टक्कर मार दी है। कॉल करने वाला खुद को थानाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट बता रहा था। आगाह किया कि 6500 रुपये देने पर उसकी गाड़ी छोड़ दी जाएगी। इसके पहले दोनों ने चालक के एटीएम से तीन हजार रुपये निकाल लिए थे। शीशमहल आने पर दोनों ने चालक को पीटकर गाड़ी से उतार दिया और गाड़ी समेत भाग गए। गाड़ी में खच्चरों का चारा लदा था। चालक ने सुबह थानाध्यक्ष कमाल हसन घटना के बारे में बताया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed