फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ऊर्जा निगम के कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

ऊर्जा निगम के कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

Sun, 20 Jan 2019 02:02 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
upcl logo
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम के काशीपुर खंड में तैनात कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर बिल्डरों और कालोनाइजरों से साठगांठ कर निगम को आर्थिक रुप से क्षति पहुंचाने और अवैध कमाई करने के मामले की जांच पूरी हो गई है। जांच में अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाए गए प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि हुई है। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट मुख्य अभियंता को भेज दी है।
विज्ञापन

गौलापार निवासी रविशंकर जोशी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर काशीपुर खंड के विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों पर बिल्डरों व कॉलोनाइजरों के साथ साठगांठ कर निगम को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने और अवैध कमाई करने की शिकायत की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर काशीपुर खंड के अधीक्षण अभियंता राज कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाए गए आरोपों की जांच कर 22 दिसंबर को जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता (वितरण) स्तर-1 कुमाऊं क्षेत्र को भेजी। मुख्य अभियंता (वितरण) को भेजी जांच रिपोर्ट में जांच अधिकारी ने कार्रवाई संस्तुति के साथ उनके कार्यालय स्तर से कार्रवाई करना संभव नहीं की बात भी उल्लेखित की है। उन्होंने मुख्य अभियंता वितरण से इस पूरे मामले में अपने स्तर से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के कई अधिकारियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि, जांच अधिकारी ने कार्रवाई की संस्तुति कर मुख्य अभियंता को भेजी रिपोर्ट
काशीपुर खंड में बिल्डरों और कॉलोनाइजरों से साठगांठ कर निगम को नुकसान पहुंचाने का मामला

यह की गई संस्तुति
-तत्कालीन उप खंड अधिकारी विजय कुमार, तत्कालीन उप खंड अधिकारी तरुण कुमार व उपखंड अधिकारी सुनील कुमार को तत्काल निलंबित कर लाइन शिफ्टिंग क्षति की प्रतिपूर्ति के रूप में 42-42 लाख रुपये की वसूली कराने
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवर अभियंता (प्रभारी) राजेश सिंह बिष्ट को निलंबित कर उनसे अवैध विद्युत प्रयोग के रूप में 7.30 लाख रुपये व लाइन शिफ्टिंग के एवज में 42 लाख रुपये की वसूली कराने

- तकनीकी सहायक चंद्र मोहन पाठक को निलंबित कर लाइन शिफ्टिंग की क्षति की प्रतिपूर्ति के एवज में 21 लाख रुपये की वसूली कराने
- उपनल से संविदा पर तैनात एसएसओ दीपक कर्नाटक को प्रतिकूल टिप्पणी के साथ उपनल को वापस करने
- विद्युत सेल्फ हेल्प ग्रुप कर्मी रंजीत को प्रतिकूल टिप्पणी के साथ सेल्फ हेल्प ग्रुप को वापस करने


काशीपुर में बिजली अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ की गई जांच रिपोर्ट मिली है। जांच रिपोर्ट में अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है। कार्रवाई की संस्तुति के साथ ही मेरे स्तर से जांच रिपोर्ट देहरादून स्थित हेडक्वार्टर को भेज दी गई है।
- अतुल सिंह गर्ब्याल, कार्यवाहक मुख्य अभियंता (वितरण)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed