{"_id":"597fa2e14f1c1ba8428b4618","slug":"31501536993-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने शराब की बोतलें फोड़ी तो भागे मोबाइल गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने शराब की बोतलें फोड़ी तो भागे मोबाइल गाड़ी
Updated Tue, 01 Aug 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। चंबलपुल पर फिर सोमवार की शाम शराब से लदी मोबाइल गाड़ी आने पर महिलाओं ने जबरदस्त विरोध किया। उन्होंने शराब की बोतलें फोड़ दी। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
महिलाओं ने चंबल पुल पर 29 जुलाई को शराब की गाड़ी खड़ी होने पर आग लगाने की चेतावनी दी थी। उस समय शराब विक्रेता भाग गए थे। सोमवार की शाम फिर विक्रेता पुल पर शराब बेचने लगे। शराब की गाड़ी आने की भनक मिलने पर बमौरी की महिलाओं ने जबरदस्त विरोध किया। उन्होंने गाड़ी में शराब की बोतलों को निकालकर फोड़ना शुरू किया। महिलाओं के तेवर देखते ही विक्रेता गाड़ी लेकर भाग निकले। आठ बजे रात में फिर विक्रेता शराब की गाड़ी लेकर पहुंच गए। रात में गाड़ी आने पर क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने विरोध जताया लेकिन शराब विक्रेताओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल गाड़ी युवकों को काफी बर्बाद करने पर तुली है। इस गाड़ी में सवार विक्रेता युवकों की मांग पर जगह-जगह शराब उपलब्ध करा रही है। इस मामले में अधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज कराया जाएगा।