फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पति की प्रताड़ना के चलते महिला ने जान दी

पति की प्रताड़ना के चलते महिला ने जान दी

Sun, 20 Jan 2019 02:02 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पति की प्रताड़ना के चलते महिला ने जान दी
sucide shimla
हल्द्वानी। छड़ायल में शुक्रवार दोपहर महिला ने जहर खाकर जान दे दी। मायके वालों का आरोप है कि पति शराब पीकर पीटता था, इसी से तंग आकर उसने जान दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छड़ायल निवासी फोटो स्टूडियो संचालक विनोद तिवारी की शादी बैलपोखरा निवासी शीला (35) के साथ 2012 में हुई थी। शीला की एक बेटी भी है। शुक्रवार की दोपहर शीला ने जहर खा लिया। बेहोश होने पर परिजन उसे लेकर एसटीएच आए लेकिन यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मेडिकल चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि शीला के भाई दिनेश चंद्र जोशी और आनंद प्रकाश जोशी उनके पास आए थे। दोनों ने बताया कि विनोद शराब पीकर अपनी पत्नी को पीटता था। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।


महिला ने घर में जहर खाकर जान दी
पति पर शराब पीकर प्रताड़ित करने का आरोप

नहाने के लिए बाथरूम गए, वहीं प्राण चले गए, बुजुर्ग चाय विक्रेता की मौत, पुलिस ने बताया हार्ट अटैक
हल्द्वानी। मधुबन विहार मानपुर पूरब में शनिवार सुबह स्नान करने गए बुजुर्ग ने बाथरूम में दम तोड़ दिया। वह चाय बेचकर परिवार का गुजारा करते थे। पुलिस हार्ट अटैक से मौत की बात कह रही है।
विज्ञापन

जानकी देवी के मकान में किराए के कमरे में रहने वाले बहादुर सिंह मेहरा (66) शनिवार की सुबह स्नान करने के लिए बाथरूम गए थे। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर मकान मालिक के बच्चे उन्हें देखने गए। वहां बहादुर सिंह बेहोश पड़े थे। शरीर अकड़ा हुआ था। मकान मालिक और पड़ोसी बुजुर्ग को लेकर एसटीएच आए लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि बहादुर सिंह मेहरा दो दशकों से टीपीनगर में रहते हैं। उन्होंने शादी नहीं की थी। पहले वह ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाते थे लेकिन कम दिखायी देने के बाद टीपीनगर में ठेले पर चाय बेचने लगे। चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना के कारणों का पता चलेगा। बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed